पटना, अक्टूबर 7 -- बिहार में अभी बाढ़ का खतरा नहीं टला है। बिहार में प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन गंडक, गंगा, बूढ़ी गंडक और कोसी समेत कई नदियों के कुछ स्थानों पर पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपर रहने के कारण सरकार ने सतर्कता और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग की बुधवार सुबह छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की प्रमुख नदियों में जलस्तर घटने का रुझान बना हुआ है। हालांकि गंडक नदी गोपालगंज के डुमरियाघाट में 62.24 मीटर पर बह रही है, जो 62.22 मीटर के खतरे के निशान से 0.02 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर फिलहाल स्थिर है। सुबह आठ बजे के गंडक गेज बुलेटिन में भी डुमरियाघाट पर जलस्तर 62.24 मीटर दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया में 37.26 मीटर पर है, जबकि यहां ...