बिहार में बाढ़ का खतरा, गंगा और गंडक के बाद उफान पर सोन नदी; इंद्रपुरी बराज के 56 गेट खोले गए
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 1 -- Bihar Floods: गंगा और गंडक के बाद अब सोन नदी में उफान से बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा और गंडक नदी बीते कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। मंगलवार को सोन नदी का जलप्रवाह सवा पांच लाख क्यूसेक तक पहुंच गया, जो इस साल का सर्वाधिक है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंद्रपुरी बराज के 69 में से 56 गेट खोल दिए गए हैं। उधर, गंगा और गंडक से कई जिलों में कटाव भी हो रहा है। बिहार में 10 जगहों पर विभिन्न नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे दक्षिण और पूर्वी बिहार के जिलों के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। मोतिहारी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा कि बिहार में गंडक, कोसी, बागमती और गंगा नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सरकार बाढ़ एवं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.