बिहारशरीफ, सितम्बर 14 -- सत्ता संग्राम : बिहार में बह रही है परिवर्तन की बयार-शक्ति राजद प्रवक्ता ने तेजस्वी के बिहार अधिकार यात्रा की दी जानकारी इस्लामपुर के रास्ते मंगलवार को हिलसा पहुंचेंगे तेजस्वी यादव हिलसा, निज प्रतिनिधि। राजद का बिहार अधिकार यात्रा मंगलवार को हिलसा पहुंचेगी। जहानाबाद से इस्लामपुर होते हुए तेजस्वी यादव हिलसा पहुंचेंगे। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बिहार में परिवर्तन की बयार चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार थम गयी है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध से त्रस्त है। हिलसा में सरकारी भूखंडों पर कब्जा किया जा रहा है। तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए हिलसा की जनता तैयार है। जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाये जा रहे हैं। यात्रा के स्व...