वरीय संवाददाता, अप्रैल 10 -- बिहार में बस का सफर महंगा हो सकता है। साधारण से लेकर डीलक्स एसी बसों तक के किराये में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया है। बिहार परिवहन विभाग ने इस संबंधी प्रस्ताव की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग ने इस पर आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। एक महीने बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। बीते पांच साल से बस टिकट के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। अगर प्रस्ताव मंजूर हुआ तो बिहार में सिटी बस की यात्रा भी महंगी हो जाएगी। परिवहन विभाग के अपर सचिव कृत्यानंद रंजन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, साधारण बसों के किराये में 50 किलोमीटर तक के सफर के लिए 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं, 100 किलोमीटर तक की यात्रा के किराये में 14 प्रतिशत, 150 किमी तक के लिए 13 प्रतिशत, 200 किलोमीटर तक के लिए 12 प्रतिशत, 250 क...