हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवम्बर 2 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार में महिला डांसर से हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। बिहारशरीफ जिले के लहेरी थाने क्षेत्र में शनिवार की रात बर्थ डे पार्टी के बहाने बुलायी गयी डांसर से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। किराये के मकान में यह घटना हुई। पीड़िता ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सूचना पाकर रविवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा में ले लिया। इस मामले में आठ आरोपितों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। इनमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया। किराये के मकान में कुछ लड़के रहते हैं। मकान मालिक नहीं रहते हैं। इन्हीं लड़कों में से एक का बर्थ डे था। बिचौलिये के माध्यम से दो डांसर को बुलाया गया था। पीड़िता ने बताया कि जब वह कमरे में पहुंची तो पहले से सात लड़के मौजूद थे। ...