हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 28 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा-मड़वन मार्ग पर रेपुरा चौर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट के दौरान पति-पत्नी व बच्चे को गोली मार दी। इसके बाद दोनों अपराधी करीब सात लाख रुपये के जेवरात लूटकर बाइक लहराते हुए हाईवे की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला श्वेता कुमारी (26) की कनपटी में गोली लगी है। उसके पति वैशाली के बलिगांव थाना के दिग्घा निवासी सोहन सिंह (27) की जांघ में गोली लगी है। वहीं, गोली साढ़े तीन साल के पुत्र प्रियांश कुमार के सिर को छूते हुए निकल गई। उसे आंशिक जख्म आया है। सोहन व श्वेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में भर्ती श्वेता की हालत चिंताजनक बताई ...