पटना, अप्रैल 29 -- प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बुधवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजद नेता ने कहा कि सुल्तानगंज घटना को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश हो रही है। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। प्रवक्ता ने कहा कि जाति विभेद पैदा करने के बजाए अगर इस मामले की निष्पक्षता से जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। वर्ष 2023 में वर्चस्व की लड़ाई में रामाधीन यादव और राजकुमार के बीच लड़ाई हुई थी और उसमें रामधीन यादव को गोली लगी थी। यह भी पढ़ें- ईओ कृष्ण भूषण ने बलिदान दिया, राजकीय सम्मान से होगा दाह संस्कार; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले आरोप लगाया कि इस प्रकरण में एनडीए के स्थानीय नेताओं का हाथ है। अपराधी की तस्वीर राज्य के कई नेताओं के साथ व...