पटना, नवम्बर 21 -- पटना सहित राज्य भर में शनिवार से रात का तापमान गिरेगा। जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान है। जिस कारण राज्य के एक-दो शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश का मौसम अगले 6-7 दिनों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य के एक- दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा भी छाए रहने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राज्य का न्यूनतम तापमान 13.2 से 19.9 और अधिकतम तापमान 27.2 से 31.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बिहार का सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.