अररिया, अक्टूबर 21 -- बिहार के अररिया जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सभी लड़कियां नदी से मिट्टी लाने गई थीं। सभी लड़कियों की उम्र 10-12 साल बताई जा रही है। घटना जोकीहाट थाना इलाके के तारण गांव में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह बच्चियां बकरा नदी में मिट्टी लाने गई थीं। कहा जा रहा है कि मिट्टी निकालने के दौरान एक बच्ची डूबने लगी। इसी दौरान चार बच्चियां नदी में डूब गईं। एक बच्ची को किसी तरह बचा लिया गया। कहा जा रहा है कि सुबह तीन बजे करीब तीन बच्चियां बकरा नदी के पास मिट्टी लाने गई थीं। इसी दौरान तीनों बच्चियां डूबने लगीं। वहां खड़ी एक अन्य लड़की ने इन सभी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन यह लड़की भी नदी में डूब गई। यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में ...