मधेपुरा, जून 12 -- Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात करीब एक बजे पटना से लौट रहे मधेपुरा जिले के तीन थाना अध्यक्षों (एसएचओ) और उनके कार चालक की एक भीषण हादसे में मौत हो गई। मधेपुरा के एसपी संदीप सिंह ने खुद इस दर्दनाक घटना की पुष्टि की है। हादसे की खबर मिलते ही एसपी देर रात ही बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। इस भीषण एक्सीडेंट में मधेपुरा के आरार थाना अध्यक्ष ज्ञाननंद, बेलारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार और रतवारा थाना अध्यक्ष साजन पासवान की जान चली गई है। एक साथ तीन-तीन थाना प्रभारियों की मौत से मधेपुरा से लेकर पटना तक पूरे बिहार पुलिस महकमे में गहरा मातम पसर गया है।ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, चेशिस के उड़े परखच्चे घटना क...