नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Bihar Government Job: बिहार के 209 नए डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य, शिक्षक और कर्मियों सहित 9196 पदों पर बहाली होगी। इनमें प्राचार्य के 209, सहायक प्राध्यापकों के 6479 और लिपिक सहित गैर शैक्षणिक कर्मियों के 2508 पद शामिल हैं। शिक्षकों और कर्मियों की स्थायी नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है। वित्त विभाग पद सृजन के इस प्रस्ताव पर प्रशासी पदवर्ग समिति का अनुमोदन लेगा। बताया गया है कि इसमें विधि विभाग से भी परामर्श लिया जाएगा। इसके बाद इस प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षकों और प्राचार्य की बहाली के लिए योग्य अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से पूरी की जाएगी। ...