हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 18 -- बिहार में स्वास्थ्य विभाग में अगले एक वर्ष के अंदर 44 हजार 321 एएनएम की नियुक्ति की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 5006 एएनएम की बहाली भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विप में स्वास्थ्य विभाग के बजट पर वाद-विवाद के बाद सरकार की तरफ से जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 7468 एनएम की नियुक्ति की जा चुकी हैं। अभी विभिन्न संवर्ग के तहत 39 हजार 95 नियमित और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 5226 रिक्ति अर्थात कुल 44 हजार 321 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। यह अगले एक वर्ष में पूरी कर ली जाएगी। विप में स्वास्थ्य विभाग का 21 हजार 270 करोड़ 41 लाख का बजट स्वीकृत हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक के लिए नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.