पटना, अगस्त 7 -- बिहार में फुटवियर और चमड़ा उद्योग की दो इकाइयां लगेंगी। इस पर 125 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यहां करीब 1800 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। नई दिल्ली में चल रहे फुटवियर फेयर में इसके लिए उद्योग विभाग और संबंधित कंपनियों के बीच करार हुआ। लेहर फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड के साथ 100 करोड़ निवेश का एमओयू हुआ है। इसके अलावा पटना लेदर गारमेंट के साथ 25 करोड़ के प्रस्तावित निवेश पर एमओयू हुआ है। भारत मंडपम में चल रहे 10वें इंडिया इंटरनेशल फुटवियर फेयर में सरकार, उद्योग जगत, निवेशकों और विशेषज्ञों ने चर्म उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- बिहार में उद्योग-धंधों की बहार, सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 51 हजार करोड़ के निवेश पर करार मौके पर उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने निवेशकों को बिहार में निवेश के लिए आमंत्...