पटना, अप्रैल 3 -- Bihar News: बिहार की बदलती तस्वीर अब सिल्वर स्क्रीन पर साफ नजर आने लगी है। राज्य की नई फिल्म प्रोत्साहन नीति ने ऐसा जादू चलाया है कि बिहार अब फिल्मकारों के लिए नया 'शूटिंग हब' बन गया है। पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड 45 फिल्म प्रोजेक्ट्स को बिहार में शूटिंग की मंजूरी मिली है, जिनमें से 39 फिल्मों का काम पूरा भी हो चुका है। राजगीर की वादियों से लेकर पटना के गंगा घाटों तक, हर तरफ अब लाइट, कैमरा और एक्शन की गूंज है।हिंदी और भोजपुरी का दबदबा, मैथिली-मगही भी पीछे नहीं बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड की ताजा सूची के अनुसार, साल 2024 से 2026 के बीच जिन 45 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिली है, उनमें सबसे ज्यादा 22 हिंदी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा 19 भोजपुरी , 1 मगही, 1 इंग्लिश-भोजपुरी और 1 हिंदी-मैथिली फिल्म पर काम चल र...