बिहार में फिर पुलिस ने तानी AK-47, बच्चे की मौत से नाराज भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; खूब बवाल
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- बिहार में इसी साल छात्र आंदोलन के दौरान सीवान जिले में एक पुलिसकर्मी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 तान दिया था। उस वक्त इस घटना की काफी चर्चा हुई थी और पुलिसकर्मी पर बाद में ऐक्शन भी हुआ था। अब एक बार फिर एक और पुलिसकर्मी ने ठीक उसी अंदाज में भीड़ पर एके-47 तान दी है। मामला समस्तीपुर का है। बताया जा रहा है कि यहां 4 साल के एक बच्चे की मौत के बाद खूब बवाल हो गया। लोग यहां प्रदर्शन कर रहे थे और जब पुलिस उन्हें समझाने पहुंची तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। भीड़ पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर चढ़ गई और तोड़फोड़ मचाने पर उतारू हो गई। इतना ही नहीं पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर भीड़ ने खूब पीटा भी। सड़क पर काफी देर तक बवाल होता रहा। एक तस्वीर यह भी सामने आई कि एक पुलिसकर्मी हाथ में एके-47 तानकर भीड़ की तरफ बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.