बिहार में फर्जी स्टांप के धंधे का खुलासा, मुजफ्फरपुर में 3 गिरफ्तार; जब्त लैपटॉप खोलेगा राज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- बिहार में फर्जी स्टांप टिकट के कारोबार का खुलासा हुआ है। मुजफ्फरपुर कचहरी परिसर में फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप बेचने में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक फरार है। छापेमारी कर एक लैपटॉप, बड़ी संख्या में फर्जी ज्यूडिशयल स्टांप, वेलफेयर टिकट व कोर्ट फीस की टिकट जब्त किए गए। पुलिस गिरफ्त में आया राजेश स्कैन करके फेक स्टांप बनाने में माहिर है। राजेश से पूछताछ में कई अहम राज खुलने की उम्मीद है। मुजफ्फरपुर नगर थाने में चार नामजदों के विरुद्ध कार्यपालक दंडाधिकारी पूर्वी रामनाथ कुमार ने एफआईआर कराई। नामजदों में गोलाबांध रोड के मुरारी, बड़ी करबला निवासी प्रभात चौधरी, दुर्गास्थान के राजेश और सत्यम कुमार शामिल हैं। मुरारी, राजेश एवं प्रभात को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, सत्यम फरार चल रहा है। इन सभी की कचहरी परिसर में दुकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.