गवेन्द्र मिश्र, जून 20 -- Madhubani High Voltage Drama: बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत पतौना थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में शनिवार की सुबह एक लड़की अचानक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह-सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर टावर की ऊंचाई पर बैठी उस लड़की पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सकते में आ गए। देखते ही देखते मोबाइल टावर के इर्द-गिर्द हजारों की संख्या में ग्रामीणों और तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर आ गया।प्रेम प्रसंग को लेकर पिता ने लगाई थी डांट प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे के पीछे एक प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। बताया गया है कि परसौनी गांव ...