नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Patna News: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने वालों और निजी स्कूल चलाने के इच्छुक लोगों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ी राहत का रास्ता साफ कर दिया है। राज्य में 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के लिए अब प्राइवेट स्कूल खोलने की शर्तों में बड़ी छूट दी जाएगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्राइवेट सेक्टर को प्रोत्साहित करना है ताकि राज्य के बच्चों को अधिक से अधिक शैक्षणिक विकल्प मिल सकें।उद्योग विभाग बना नोडल, नियमावली में होगा बदलाव इस नई पहल को जमीन पर उतारने के लिए राज्य सरकार ने उद्योग विभाग को नोडल विभाग बनाया है। शिक्षा विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है और माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक को इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकार प्राइवेट स्कूल खोलने संबंधी मौजूदा नियमावली में जरूरी संशोधन करने जा ...