पटना, जनवरी 30 -- राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा है कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय प्रतिदिन मात्र 150 से 190 रुपये है, जो देश में सबसे निचले पायदान पर है। शुक्रवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने सरकार से पूछा कि वह बताए कि पिछले 20 वर्षों में कैसा विकास हुआ? शिक्षा और स्वास्थ्य में हम सबसे नीचे हैं और पलायन में सबसे अव्वल। ई-श्रम पोर्टल के आंकड़े गवाह हैं कि लगभग 2 करोड़ 90 लाख बिहारी दूसरे राज्यों में दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर हैं। आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े रोंगटे खड़े करने वाले हैं। बिहार में हर बच्चा 25 से 30 हजार का कर्ज लेकर पैदा हो रहा है। खजाने की हालत इतनी चिंताजनक है कि बिहार के वित्त मंत्री भारत सरकार से एक लाख करोड़ से अधिक कर्ज लेने की छूट मांग रहे हैं। दो लाख देने वाली योजना का हाल यह है कि इसे लागू करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.