नई दिल्ली, मई 15 -- Petrol Diesel Price Hike in Bihar: पश्चिम एशिया के देशों में जारी भीषण युद्ध के मद्देनजर विश्वभर में पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स की कीमतें उछाल पर हैं। भारत में भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर तीन रूपए से अधिक बढ़ा दी गई हैं। पटना में पेट्रोल में 3 रुपए 32 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है तो डीजल के दाम में 3 रुपए 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दूध के बाद तेल की कीमतों में उछाल से बिहार का सियासी तापमान बढ़ सकता है। विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी की उस अपील से पहले से ही नाराज है जिसमें उन्होंने पेट्रोल, डीजल, गैस के उपयोग में पूरी सावधानी बरतने और खपत नियंत्रित रखने की अपील की थी। तेल की कीमतें बढ़ जाने से आम जनता को महंगाई की मार झेलना पड़ सकता है क्योंकि, अब साम...