पटना, सितम्बर 26 -- बिहार में लगातार सामने आ रहीं लड़कियों से सरेआम छेड़खानी की घटनाओं पर एक तरफ विपक्ष सरकार को घेरे हुए है। दूसरी ओर, एनडीए नेता भी सम्राट सरकार के पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाने लग गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने आरोप लगाया कि बिहार में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि किसी लड़की के साथ कोई घटना हो जाए, तो एसपी फोन तक नहीं उठाते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि 2005 में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में पहली बार एनडीए की सरकार बनी थी, तब अपराधियों को बिहार से खदेड़ दिया गया था। भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में अपनी ही सरकार को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अच्छे डीजी, डीजीपी और मुख्य सचिव की जरूरत है। बिहार में क...