हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 19 -- बिहार के भोजपुर जिले में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी इटहना गांव में बुधवार को दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आयी है। कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान चल रहे एक शख्स ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची को हनुमान मंदिर में पटक दिया। इसमें बच्ची की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत बच्ची धोबहा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी दीपांकर कुमार की छह माह की पुत्री आराध्या कुमारी थी। बच्ची की मां सुनती कुमारी ने बताया कि उसके पति की करीब एक महीने से तबीयत खराब चल रही है। दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। इसे लेकर वह उसे छोटकी इटहना गांव स्थित औघड़ बाबा के पास दिखाने ले जाती है। बुधवार की शाम भी उसे दिखाने गई थी। तभी उसकी बच्ची ने शौच कर दिया। वह उसका शौच धोन...