नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ा और बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के पारा मेडिकल और फार्मेसी संस्थानों को मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी तरह बदलने वाली है। नर्सिंग कॉलेजों की सफल ऑनलाइन मान्यता प्रणाली के बाद, अब पारा मेडिकल और फार्मेसी कॉलेजों के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य मान्यता की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी बनाना है। विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार, मान्यता के लिए आवेदन देने से लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने तक की सारी बाधाएं अब खत्म हो जाएंगी। इसके लिए एक आधुनिक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जो जल्द ही पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा। यह भी पढ़ें- नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर? ये हैं दिल्ली के टॉप 5 ...