हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 8 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की 121 सीटों पर गुरुवार को रिकॉर्ज मतदान हुआ। पिछली बार यानी 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 31 लाखअधिक वोट पड़े। पहले चरण वाली 121 सीटों पर 2020 के चुनाव में 56.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह कुल करीब 2, 08, 76, 953 वोट होते हैं। इन सीटों पर 2025 के चुनाव में 65 फीसदी वोट पड़े। जो कुल 2,40,58,811 वोट हैं। इस प्रकार, 2020 की तुलना में 2025 में इन सीटों पर 31 लाख 81 हजार 858 अधिक वोट गिरे। यह बढ़ोतरी करीब 8.85 प्रतिशत की है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि मतदाता जागरूकता, मतदाता सूची की सफाई और महिला, युवा एवं बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह वोट प्रतिशत बढ़ाने में सहायक हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई की दूसरे चरण के मतदान में भी मतदाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.