प्रधान संवाददाता, मार्च 26 -- बिहार में पहली बार किसी जिंदा इंसान के लिवर के हिस्से का ट्रांसप्लाट किया गया है। यह कमाल कर दिखाया है पटना में स्थित रूबन मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सकों ने। इस अस्पताल के डॉक्टरों ने राज्य का पहला सफल लिविंग लिवर ट्रांसप्लांट कर मरीज को नया जीवन दिया है। इस जटिल सर्जरी में युवक ने बड़े भाई को लिवर का हिस्सा दान कर पारिवारिक समर्पण की मिसाल पेश की है। ट्रांसप्लाट के लिए करीब 9 घंटे तक सर्जरी चली। अब तक मृत व्यक्ति का लिवर का हिस्सा ले उसे ट्रांसप्लांट किया जाता था। रूबन की ओर से बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रांसप्लांट की जानकारी दी गई। लिवर एंड किडनी कंसल्टेंट डॉ. मिलिंद मंडवार और उनकी टीम ने सफलतापूवर्क सर्जरी किया। सर्जरी के बाद मरीज शीघ्र होश में आ गया। उसे 14 दिनों के भीतर डिस्चार्ज कर दिया गया। लिवर द...