पटना, फरवरी 12 -- बिहार में पर्व-त्योहार की तिथियों के निर्धारण की दुविधा दूर होगी। एक ही पर्व दो तिथियों में मनाए जाने के कारण लोगों को परेशानी होती है। पर्व के लिए तिथियों में एकरूपता लाने और तिथियों को तार्किक रूप से तय करने के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद इसी महीने के अंत तक विद्वत परिषद की बैठक पटना में आयोजित करने जा रहा है। न्यास पर्षद के अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने बताया कि विद्वत परिषद में विद्वान ज्योतिषियों, खगोलविद् के अलावा विश्वविद्यालय, काशी, ऋषिकेश आदि पंचांगों के विद्वान और शास्त्रों के जानकार भी शामिल होंगे। मिथिला और काशी पंचांग में पर्व निर्धारण पर विद्वान विशेष रूप से चर्चा करेंगे। न्यास पर्षद के अध्यक्ष ने बताया कि होली, जीतिया, तीज, धनतेरस, दीपावली, छठ, रामनवमी, दशहरा आदि मुख्य पर्व दो दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.