प्रधान संवाददाता, जून 9 -- Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले से खून के रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर में रविवार की देर रात एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली बात यह है कि इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि मृतक का अपना चचेरा भाई है। वारदात के समय आरोपी ने पुरानी रंजिश और विवाद को लेकर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे जवारीपुर इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है, वहीं आरोपी वारदात के बाद से ही फरार बताया जा रहा है।आधी रात को बुलाकर किया हमला मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय विष्णु यादव के रूप में हुई है, जो भाड़े पर टो...