पटना, नवम्बर 4 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के साढ़े तीन करोड़ से अधिक असंगठित व संगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए सुखद खबर है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि कर दी है। अधिसूचना के अनुसार अब मजदूरों को रोजाना सात से 10 रुपये अधिक मिलेंगे। नई मजदूरी दर बीते एक अक्तूबर के प्रभाव से ही लागू होगी। राज्य के कुल कामगारों में 90 फीसदी यानी 3.26 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र में हैं। सरकार ने कामगारों को चार श्रेणी में बांटा है। अकुशल श्रेणी में 31 तरह के कामगार हैं। इनकी न्यूनतम मजदूरी में रोजाना सात रुपये की वृद्धि की गई है। अर्धकुशल श्रेणी में 40 तरह के कामगार हैं। इनकी न्यूनतम मजदूरी में भी सात रुपये रोजाना की वृद्धि की गई है। कुशल श्रेणी में 50 तरह के कामगारों को रखा गया है और इसमें नौ रुपये...