पटना, मार्च 30 -- बिहार में न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। अब न्यूनतम मजदूरी 436 रुपये होगी। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग अगले कुछ दिनों में इसकी अधिसूचना जारी करेगा। इस संबंध में विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल के प्रभाव से ही न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि साल में दो बार अक्टूबर और अप्रैल में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में इजाफा किया जाता है। वर्तमान में अकुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी 428 है, जो बढ़कर 436 रुपये हो जाएगी। इसी प्रकार अभी अर्द्धकुशल श्रमिकों की 444, कुशल को 541 और अतिकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 660 रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...