पटना, अप्रैल 9 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शिक्षक अभ्यर्थियों को नौकरी देने के नाम पर शेखी बघार रहे हैं। देश-प्रदेश के सभी लोग जानते हैं कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उसके परिवार ने रेलवे में नौकरी देने के नाम पर कितना बड़ा घोटाला किया है। बिहार में जो नौकरियां दी गयीं, उसका श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। तेजस्वी यादव का बस चलता तो शिक्षक के एक-एक पद की खुलेआम बोली लगाते और मोटी कमाई करते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...