एक प्रतिनिधि, अक्टूबर 12 -- एक प्रतिनिधि, रामनगर, पश्चिम चंपारण। बिहार समेत पूरे देश में नवरात्र की धूम है। नवरात्र के हर्ष और उल्लास के बीच बिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। नवरात्र के पहले ही दिन पश्चिम चंपारण जिले में हुए इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई। दरअसल रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटौरी गांव के समीप रविवार को कलश यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग झुलस गए। मृतकों में भैरोगंज थाना क्षेत्र के सहसराव गांव निवासी यशवंत बीन के पुत्र सर्वेश कुमार (10 वर्ष) और प्रभु पंडित के पुत्र नीरज कुमार (12 वर्ष) शामिल हैं। पांच घायलों को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। लोगों ने बताया कि रविवार को सहसराव गांव के ग्रामीण और बच्चे नवरात्र के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुए थे। दो...