पटना, मार्च 20 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री पर सुगबुगाहट तेज है। जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि नीतीश के बाद बिहार का सीएम कौन होगा, इस पर एनडीए में कोई चर्चा ही नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के नाम पर विचार-विमर्श अब 26 मार्च के बाद ही किया जाएगा। तब तक सीएम नीतीश कुमार वो काम करते रहेंगे, जो काम उनका सबसे पसंदीदा है। दरअसल, नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बुधवार को जारी हुए शेड्युल के अनुसार, सीएम 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल जिले का दौरा करेंगे। 24 को वे कैमूर और रोहतास में रहेंगे। 25 को भोजपुर एवं बक्सर और 26 मार्च को नालंदा एवं पटना जिले में उनका कार्यक्रम होगा। पटना में ही इस यात्रा का समापन कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.