पटना, अप्रैल 9 -- Bihar New CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर नीतीश कुमार ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। नीतीश कुमार लगभग दो दशक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने जा रहे हैं। वह गुरुवार को दिल्ली पहुंचे और शुक्रवार को उनका राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण होगा। दिल्ली में मीडिया से बातचीत में उन्होंने खुद कह दिया कि 3-4 दिनों में पटना लौटकर वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा, क्या नया सीएम उनकी पसंद से बनेगा, तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर को पटना से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखी। हालांकि, जब वह अपने आवास पर पहुंचे तो बहुत थोड़ी देर के लिए उन्होंने मीडिया से संवाद किया। इस दौरान...