वरीय संवाददाता, जून 28 -- Bihar Teacher Transfer Policy 2026: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लाखों शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक बेहद ही राहत भरी खबर सामने आई है। पूरे राज्य में अब 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस नई नीति के आने से अब शिक्षकों को अपने मनपसंद तबादले के लिए जिला मुख्यालय या राज्य मुख्यालय पटना के चक्कर काटने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे ऑनलाइन कर दिया है, जिससे शिक्षक अब घर बैठे ही सीधे ऑनलाइन आवेदन देकर अपने ट्रांसफर का दावा मजबूत कर सकेंगे। इस नीति में सबसे बड़ी राहत उन शिक्षकों को दी गई है जो लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में बिना वीजा-...