हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 3 -- बिहार के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे लगभग 5.80 लाख शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और लाइब्रेरियनों के लिए अच्छी खबर है। इनका ऐच्छिक तबादला इसी महीने होगा। नई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी अगले 10 दिनों में लागू कर दी जाएगी। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को यह ऐलान किया। जून के अंतिम तक महिला टीचर को उनकी पंचायत के पास वाली पंचायत में, जबकि पुरुष शिक्षकों को उनके प्रखंड के पास वाले प्रखंड के किसी विद्यालय में पोस्टिंग मिल जाएगी। नई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी के तहत राज्यभर में बड़े पैमाने पर शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों का ट्रांसफर पूरी तरह ऐच्छिक होगा। जो शिक्षक तबादला नहीं चाहते हैं, वे अपने मौजूदा स्कूल में ही काम करते रहेंगे। उनका अ...