पटना, मार्च 24 -- बिहार में एक डिप्टी कमिश्नर के कई ठिकानों पर एक साथ रेड पड़ी है। दरअसल विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शिवहर के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बृजेश कुमार ने अपने सेवा काल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से करीब 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात आय स्रोतों से अधिक है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर में आरोपी के सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों में की जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...