निज संवाददाता, अप्रैल 22 -- बिहार में एक जीजा दौलत के चक्कर में दानव बन गया। उसने दौलत की खातिर अपने साले की गला रेतकर हत्या कर दी। दरअसल अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र काकन टोल प्लाजा से उत्तर कब्रिस्तान के समीप धारदार हथियार से गला रेत सिकटिया के रहने वाले सबुल हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ घंटे में खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि सबूल का सगा जीजा मो इकराम निकला। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, मृतक का मोबाइल, मृतक की बाइक,आरोपी मो इकराम का खून से सनी लुंगी और आरोपी का घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। बताया जाता है कि सबूल से दो डिसमल जमीन और दो लाख रुपये का डिमांड किया जा रहा था। डिमांड पूरा नहीं करने पर बहनोई ने अपने साले की गला रेत कर हत्या कर दी। मंगलवार की शाम एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय...