संवाद सूत्र, मार्च 30 -- बिहार में दूसरी जाति की लड़की से शादी करने पर एक युवक को खौफनाक सजा मिली है। दरभंगा में एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया है। यहां सिंहवाड़ा थाने के अस्थुआ गांव में बहन के अंतरजातीय प्रेम विवाह करने से नाराज युवक ने रविवार देर रात चाकू गोदकर जीजा की हत्या कर दी। बचाने आए अन्य युवक शिवम कुमार भी चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित आलोक राय, उसके पिता व मां को हिरासत में ले लिया है। मृतक गांव का ही शंकर ठाकुर (27)था। बताया गया है कि शंकर का घर के सामने की युवती से चार-पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोलकाता में कैब चलने वाला शंकर लगभग 20 दिन पूर्व गांव आया था। लड़की को वह कोलकाता ले गया। वहीं दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। एक सप्ताह ...