बिहार में दीपावली की धूम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात; डीजीपी कंट्रोल रूम का नंबर नोट कर लें
पटना, नवम्बर 8 -- राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में रविवार को दीपों का महापर्व दीपावली हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा। राज्य में दीपावली की धूम है। पर्व को लेकर शनिवार को पूरे दिन बाजारों में रौनक छाई रही। सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही।लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं, मिट्टी के दीये, मोमबत्तियों, फूल-मालाओं, पूजन सामग्री और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। राजधानी के प्रमुख बाजारों से लेकर जिला मुख्यालयों और कस्बाई बाजारों तक चहल-पहल बनी रही। दीपावली के स्वागत में लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया है। कहीं रंग-बिरंगी झालरों की जगमगाहट तो कहीं दीपों की कतारें घर-आंगन को रोशन करने के लिए तैयार हैं। फूलों और बंदनवारों से दरवाजों को सजाकर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां की गई हैं। शाम ढलते ही राजधानी की सड़कों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.