हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 18 -- बिहार में पंचायत आम चुनाव दिसंबर 2026 से पहले होगा। चुनाव नए सिरे से आरक्षण निर्धारण के बाद ही कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय समय पर सभी पदों के आरक्षण के निर्धारण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आयोग के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने बुधवार को यह ऐलान किया। आयोग ने कहा है कि पंचायत आम चुनाव 2026 की अवधि और पदों के आरक्षण के संबंध में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। इसके पूर्व राज्य में पंचायत आम चुनाव 2021 में 11 चरणों में कराए गए थे। निर्वाचित पदधारकों ने दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2022 के पहले सप्ताह तक शपथ ग्रहण किया था। पंचायतीराज अधिनियम के तहत सभी पदधारकों के कार्यकाल पूरा होने के पहले आम चुनाव कराया जाना जरूरी है। ऐसे में आगामी पंचायत आम चुनाव, 2026 कार्यकाल समाप्ति यानि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.