हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 21 -- बिहार में लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे दिव्यांग शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए कैटेगरी भी बनाई है। दरअसल बिहार सरकार ने शिक्षकों के तबादले को लेकर बनी नीति में दिव्यांग शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। इन्हें तीन अलग-अलग कैटेगरी में तबादले में वरीयता दी जाएगी। यही नहीं, इन्हें सर्वोच्च वरीयता वाले कैटेगरी में भी रखा गया है। इस वर्ग में उनके साथ गंभीर बीमार शिक्षक होंगे। दरअसल शिक्षा विभाग ने तबादले में 14 वर्गों की चार कैटेगरी बनाई है। इनके लिए 5, 10, 15 और 20 अंक तय है। शिक्षा विभाग के अनुसार, 80 फीसदी से अधिक दिव्यांग शिक्षकों को पहली कैटेगरी में शामिल किया गया है। इन्हें सर्वोच्च वरीयता के अंक अर्थात 20 अंक मिलेंगे। इसके बाद 60 से 79 फीसदी दिव्यांगों को दूसरी कैटेगरी का ...