अनु कुमारी, मई 3 -- Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित खैरा गांव में एक कलयुगी पिता और छोटे भाई पर अपने ही सगे दिव्यांग बेटे को जिंदा जलाकर मार डालने का सनसनीखेज आरोप लगा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सन्न हैं। मृतक की पहचान राजेश कुमार राय के रूप में हुई है, जो तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस पैसे के लेन-देन, संपत्ति विवाद और हत्या के एंगल सहित सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।इंटरकास्ट मैरिज और पैसे के लेन-देन का था विवाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश पैर से दिव्यांग था और उसने कुछ साल पहले इंटरकास्ट शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह परिवार से अलग-थलग रहता था। राजेश का अपने पिता...