हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 11 -- हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना। बिहार के गोपालगंज में शराब लदी चोरी की स्कॉर्पियो को अवैध तरीके से नीलाम किए जाने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने रोहतास के वघैला थाना में तैनात दारोगा राजेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। 59 वर्षीय राजेंद्र राम नीलामी के वक्त गोपालगंज के सिधवलिया थाना में तैनात थे और इस केस के अनुसंधानकर्ता की भूमिका निभा रहे थे। ईओयू करीब छह साल पुराने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर कर रही है। इस कांड में गोपालगंज डीटीओ कार्यालय के तत्कालीन लिपिक (क्लर्क) कन्हैया लाल और तत्कालीन डाटा एंट्री ऑपरेटर हैदर अली अंसारी को पूर्व में ही 14 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ईओयू के मुताबिक गोपालगंज की सिधवलिया पुलिस ने 19 जून 2020 को 340 लीटर शराब के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी को ...