पवन कुमार, मई 30 -- Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां रानीगंज थाना क्षेत्र के खरसायी पंचायत अंतर्गत भिट्ठा गांव में पहले से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक महादलित परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों ने न सिर्फ 65 वर्षीय एक वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, बल्कि पूरे इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से पीड़ित परिवार के घर को आग के हवाले भी कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।बांस काटने को लेकर दिन में हुई थी कहासुनी मृतक वृद्ध की पहचान रानीगंज नगर पंचायत के बघूवा टोला निवासी स्वर्गीय मंगल ऋषि के 65 वर्षीय पुत्र बद्री ऋषिदेव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पुतोहू ने पुलिस को बत...