बिहार में तेजी से पांव पसार रहा टाइफाइड, 1 माह में 4 हजार मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- बिहार में टाइफाइड का प्रकोप बढ़ गया है। अगस्त महीने में सरकारी अस्पतालों में जांच के दौरान 4102 मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। वहीं, सितंबर के पहले चार दिन में 250 मरीजों में टाइफाइड निकला है। मुजफ्फरपुर में अगस्त में 161 और एक से तीन सितंबर तक 36 मरीज टाइफाइड के मिले हैं। टाइफाइड की आशंका पर अगस्त में सूबे के सरकारी अस्पतालों में 15 हजार मरीजों की जांच कराई गई थी। इस दौरान मुजफ्फरपुर में भी 353 लोगों की टाइफाइड की जांच हुई थी। मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार ने बताया कि टाइफाइड के मरीज लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। हर दिन टाइफाइड के लक्षण वाले 20 से 30 मरीज एसकेएमसीएच में आ रहे हैं जिनका जांच रिपोर्ट के आधार पर इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से 28 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.