बिहार में डोमेन स्किलिंग की ट्रेनिंग करने वालों की बढ़ी कमाई, अब प्रति घंटे मिलेगा अधिक पैसा; जानें क्या है कोर्स?
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- डोमेन स्किलिंग के प्रशिक्षणार्थियों को अब अधिक पैसे मिलेंगे। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने यह वृद्धि कर दी है। यह वृद्धि दो रुपये से लेकर 10 रुपये प्रति घंटे तक की है। सरकार के इस निर्णय से बच्चों पर कोई असर नहीं होगा लेकिन राज्य के खजाने पर बोझ बढ़ जाएगा। बिहार कौशल विकास मिशन की 21वीं शासी पर्षद की बैठक में इस पर विमर्श हुआ। श्रेणी एक में 49 रुपये के बदले 56.35 रुपये प्रति घंटे प्रशिक्षणार्थियों को देने का निर्णय लिया गया। श्रेणी दो में 42 रुपये के बदले 52.50 रुपये तो श्रेणी तीन में 35.10 रुपये की बजाय 36.85 रुपये प्रति घंटे देने का निर्णय लिया गया है। पोर्टल उपयोग शुल्क की दर 0.50 रुपये से एक रुपये तय किया गया।क्या है डोमेन स्किलिंग डोमेन स्किलिंग शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कोर्स है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.