हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 8 -- नेपाल और पड़ोसी राज्यों में बारिश से 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी है। ऐसी स्थिति 15 वर्षों के बाद आई है जब राज्य की नदियां अक्तूबर के पहले-दूसरे सप्ताह में इतनी बड़ी संख्या में लाल निशान के पार हुई है। यही नहीं इस दौरान कोसी और बागमती में रिकॉर्ड जलस्राव भी हुआ। कोसी में 15 वर्षों में दूसरी बार इतना पानी आया, जबकि बागमती भी अपने सर्वाधिक जलस्तर के रिकॉर्ड के करीब पहुंची। बागमती ने दूसरा सर्वोच्च जलस्तर का रिकॉर्ड बनाया। इसके पहले वर्ष 2019 में सूबे की नदियों में भारी उफान आया था और अक्तूबर के पहले सप्ताह के अंत में 18 नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी थीं। इसी तरह 2020 में भी 16 नदियां खरते के निशान से ऊपर पहुंची थीं। जल संसाधन विभाग भी नदियों के इस व्यवहार से हैरान है। विभाग ने नदियों के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.