प्रमुख संवाददाता, अगस्त 6 -- बिहार के पांच जिले डेंगू के रेड जोन में शामिल किये गये हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के अलावा पटना, मधेपुरा, वैशाली और भागलपुर शामिल हैं। इन जिलों में डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता और निगरानी बरती जायेगी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि डेंगू नियंत्रण को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब तक किसी भी मरीज के गंभीर होने की सूचना नहीं है। अस्पतालों में किट भी उपलब्ध करा दी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरपुर में मुशहरी क्षेत्र डेंगू का हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित है। इसके अलावा मोतीझील, अहियापुर, सहबाजपुर इलाके में ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। पूरे बिहार में इस साल अब तक डेंगू के 191 मरीज मिल चुके हैं। इनमें अकेले रेड जोन वाले जिलों में 84 डेंगू के मरीज मिले हैं। मुजफ्...