पटना, मार्च 25 -- विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने मंगलवार को शिवहर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बृजेश कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में मिले दस्तावेज के अनुसार बृजेश कुमार से अमीर उनकी पत्नी हैं। गीतांजलि के नाम पर करोड़ों की जायदाद है। शिवहर स्थित उनके सरकारी कार्यालय एवं आवास, बेतिया स्थित उनके पैतृक आवास और सीतामढ़ी स्थित ससुराल में तलाशी ली गई। डीडीसी की पत्नी व पेशे से गृहिणी गीतांजलि के नाम पर दानापुर के सगुना मोड़ पर तीन व्यावसायिक दुकानें मिली हैं, जिनकी कीमत 2.27 करोड़ से अधिक है। डीडीसी एवं उनकी पत्नी के नाम से अचल संपत्ति के मिले कई अन्य दस्तावेजों की भी छानबीन चल रही है। गीतांजलि के नाम पर सगुना मोड़ स्थित ओम गंगा कॉम्प्लेक्स में दो और प्रगति टावर में एक व्यावसायिक दुकान...