पटना, दिसम्बर 24 -- उत्तर भारत और बिहार में घने कोहरे ने ट्रेन और विमान के परिचालन को प्रभावित कर दिया है। इससे यात्रियों की भारी फजीहत हो रही है। कोहरे के कारण मंगलवार को जहां 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे 49 मिनट की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। वहीं आठ विमानों को रद्द कर दिया गया, जबकि 41 विमानों का दो घंटे 56 मिनट तक की देरी से परिचालन हुआ। श्रमजीवी, संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत सहित 12 ट्रेनों का 13 घंटे 55 मिनट तक की देरी से पटना जंक्शन पर आगमन हुआ। पटना में मंगलवार की सुबह दृश्यता सौ मीटर थी। इससे एयरपोर्ट पर पहली विमान एयर इंडिया की दिल्ली से 11:43 बजे आई। मुजफ्फरपुर से गुजरनेवाली लंबी दूरी की 14 ट्रेनें दो से 10 घंटे तक देरी से चलीं। दरभंगा एयरपोर्ट पर सुबह में दृश्यता कम होने से दिल्ली से 10.50 बजे आनेवाली क्यूपी 1405 नंबर की...